महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर निर्मम हत्या करने वाला पति सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के गट्टी महुआ गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। जहां जादू- टोना के शक में मृतिका गोईदी बाई को पति सहित चार आरोपियों ने मिलकर हाथ पैर पकड़कर महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद सन्ना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एएसपी राकेश पटनवार ने बताया कि सन्ना थाना क्षेत्र का गट्टी महुआ गांव में गोईदी बाई नाम की महिला को उसका पति ठुपन राम और उसकी दूसरी पत्नी फुला बाई और दो अन्य लोगो ने मिलकर मृतका जब बर्तन धोने जा रही थी तभी आरोपी ने मृतिका को शराब पिलाने की बात पर एक झोपड़ी में ले गया। जहां पहले से आरोपी पति की दूसरी पत्नी फुला बाई, सुनील राम और सुनील की पत्नी सुरंती बाई पहले से मौजूद थी। सभी ने चावल से बनी हड़िया शराब पी और उसके बाद मृतिका का बाल पकड़कर आरोपियों ने महिला को जमीन पर पटक दिया और जादू- टोना का आरोप लगाकर मारपीट करने लगे।

इस दौरान पति ने मृतका से कहा कि, तुम्हारे जादू- टोने की वजह से दूसरी पत्नी को बच्चा नहीं हो रहा और उसके पिता को कैंसर की बीमारी हो गया है। यह कहते हुए पास में रखे डंडे को मृतिका के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान अन्य आरोपियों ने मृतका का हाथ पांव को पकड़कर रखे थे। घटना की सूचना मिलते ही सन्ना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पति सहित चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।



