मनेन्द्रगढ़

भारतीय जनता पार्टी हसदेव मण्डल एम सी बी भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने घर-घर जाकर झंडे लगाए

मनेन्द्रगढ़, जिला एम.सी.बी भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव के दृष्टि से एक-एक बूथ को मजबूत बनाने 30 मार्च 2024 को समूचे जिले में बूथ विजय संकल्प अभियान मनाया गया. अभियान के तहत प्रत्येक बूथ में भाजपा का झंडा प्रत्येक बूथ समिति के साथ भाजपा हसदेव मण्डल के अध्यक्ष, महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे. बूथ विजय संकल्प अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक बूथ में न्यूनतम 100 झण्डे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। जिसकी शुरुआत भाजपा हसदेव मण्डल के तीनों निकाय नई लेदरी, झगराखंड, खोंगापानी एवं ग्रामीणों में कार्यकर्ताओं द्वारा की जा चुकी है इस अवसर पर यह बता देना उचित है कि चुनाव में विजय का मार्ग बूथ को जीत कर ही निकलता है, इस मूल वाक्य को मूर्त रुप देने भाजपा अपने समस्त कार्यकर्ताओं को उनके बूथों में सक्रियता से कार्य कराने की रणनीति पर काम कर रही है।
इसी कड़ी में हसदेव मण्डल के भाजपा के कार्यकर्ता 30 मार्च से अपने अपने बूथों में सक्रिय हो चुके हैं. बूथवार बूथ न. 24, 25, 27, 28, 29, 88, 89, 90, 91, 292, 293, 294, 295, 296, 297, 298, 299, 300, 301, 302, 303, 304, 305, 306, 307, 308, 309 एवं 310 हसदेव मण्डल में सौ–सौ झण्डा लगाने के साथ साथ जनसंपर्क करते हुये बूथ विजय संकल्प अभियान का काम शनिवार से भाजपा कार्यकर्ता अपने बूथों में आरंभ कर चुके हैं साथ ही बूथ क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान करने के प्रेरित करते हुये प्रत्येक बूथ में 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया है साथ ही साथ हसदेव मंडल के सभी शक्ति केंद्रों में दीवार लेखन भी किया गया

Shahin Khan

Editor, acn24x7.com

Related Articles

Back to top button