मनेन्द्रगढ़

क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सीएम से मिली विधायक रेणुका सिंह

मनेन्द्रगढ़ जिला एम,सी,बी क्षेत्र के विकास कार्यो को लेकर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व विधायक रेणुका सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की विधायक रेणुका सिंह ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय से मुलाकात के दौरान भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान अब तक विधानसभा क्षेत्र में मिली सौगात को लेकर विधायक रेणुका सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति क्षेत्र की जनता की ओर से आभार जताया। विधायक ने मुख्यमंत्री से कहा कि भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्रफल के लिहाज से प्रदेश की बड़ी विधानसभा में शुमार है। विधानसभा क्षेत्र का क्रमांक भी एक है। ऐसे में यहां विकास कार्यों को लेकर काफी काम किये जाने है। विधायक ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र के अन्य विकास कार्यो को लेकर भी चर्चा की जिस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आश्वस्त कराया कि भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर कोई कमी नहीं होगी। जनता से किये गए हर वायदे पूरे किए जाएंगे। इस दौरान पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व भरतपुर सोनहत विधायक ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को विधानसभा क्षेत्र में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी भी दी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकत के बाद विधायक रेणुका सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री से इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की। विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले भरतपुर सोनहत विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी 2019 के लोकसभा चुनाव में 21 हजार 648 मतों से आगे थे। पिछले लोकसभा चुनाव की इस बढ़त को हम कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर और बढ़ाएंगे और कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को विजयी बनाएंगे। इसके अलावा सरगुजा लोकसभा सीट में भी फिर से कमल खिलाने को लेकर मुख्यमंत्री से पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व विधायक रेणुका सिंह की चर्चा हुई।

Shahin Khan

Editor, acn24x7.com

Related Articles

Back to top button