मनेन्द्रगढ़

कोरबा लोकसभा क्षेत्र के विकास सांय सांय हो ही : विष्णुदेव,डबल इंजन की सरकार बनेगी तो चलेगी रेल, चांगभखार बनेगा जिला विधायक रेणुका सिंह

मनेन्द्रगढ़ जिला एम,सी बी आदिवासियों की चिंता करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को पहला आदिवासी राष्ट्रपति दिया है। आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ को भी आदिवासी मुख्यमंत्री दिया है। ऐसे प्रधानमंत्री को चुनने का समय फिर से आ गया है। कोरबा लोकसभा क्षेत्र के सांय सांय विकास कराने के लिए आने वाली 7 तारीख को आप सबको कमल फूल छाप पर बटन दबाना है और सरोज पांडेय को जिताना है
उक्त बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की पहली विधानसभा भरतपुर सोनहत के जनकपुर में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा की प्रदेश में सांय सांय गति से विकास हो रहा है। इस विकास की गति को ऐसे ही सांय सांय गति से बरकरार रखने के लिये देश और प्रदेश में कमल का फूल फिर से खिलाने की जरूरत है। क्षेत्र की विधायक व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने चुनरी ओढ़ाकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय व मंचस्थ नेताओ का स्वागत किया। इस दौरान महामाला से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक रेणुका सिंह, कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय का स्वागत किया।
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक रेणुका सिंह ने स्वागत उद्बोधन देते हुए चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की चांग देवी की पावन धरा पर मैं सबका स्वागत करती हूं। कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हमारी बहन सरोज पांडेय जो किसी परिचय की मोहताज नही है सरोज का मतलब ही कमल है जब सरोज स्वयं में कमल है तो उसे सांसद बनने से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि सरोज पांडेय को सांसद का प्रमाण पत्र यहां की जनता दिलाकर दिल्ली भेजेगी रेणुका सिंह ने कहा कि मैं भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र की जनता को नमन करती हूं कि विधानसभा चुनाव के समय न ही मेरा चेहरा अच्छे से देखा और न ही मेरी आवाज सुनी फिर भी मेरे नाम पर विश्वास जताते हुए मुझे मौका दिया। इसके लिये मैं इस क्षेत्र की जनता की सदैव आभारी रहूंगी। रेणुका सिंह ने कहा कि विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ विकसित विधानसभा में भरतपुर सोनहत को लाना है विधायक रेणुका सिंह ने भरतपुर सोनहत विधानसभा से पूरे कोरबा लोकसभा में सबसे ज्यादा मतों से लीड दिलवाने का आव्हान किया।
मंच पर मौजूद कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने वर्तमान कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत के कार्यकाल की खामियां गिनाते हुए अपने पक्ष में जनता से जनसमर्थन की अपील की

Shahin Khan

Editor, acn24x7.com

Related Articles

Back to top button